सड़क दुर्घटना में दिवंगत सीआरपीएफ कामांडेन्ट का राजकिय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, घाट पर पहूंचे भाजपा सांसद ने श्मशान घाट को 6 माह में पक्कीकरण कराने का किया वादा
संजीव कुमार शर्मा।राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
मांझी (सारण)। रिविलगंज प्रखंड के श्मसान घाट सड़क का पक्कीकरण का कार्य छह माह के भीतर कराया जाएगा। एक हजार फुट लम्बा तथा पन्द्रह फुट चौड़ा सड़क का निर्माण रेल मंत्रालय के माध्यम से छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। यह बातें महाराज गंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रेलवे के वरीय पदाधिकारियों से बात करने के उपरांत कही। इससे पहले सेमरिया श्मसान घाट पर अपने चचेरे भाई शंकर सिंह सिग्रीवाल तथा वाराणसी में सड़क दुर्घटना में मृत जलालपुर निवासी व सीआरपीएफ के कमाण्डेन्ट संतोष तिवारी की शव यात्रा में शामिल होने पहुंचे सांसद को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। राजद नेता सरोज राय तथा स्थानीय वार्ड पार्षद दीनबंधु चौधरी के नेतृत्व में उपस्थित लोगों की मांग पर सांसद अपने वाहन से उतरकर श्मसान घाट तक पैदल गए। इस दौरान सड़क पर जमा कींचड़ युक्त पानी को पार करने के लिए ईंट व बेंच का सहारा तक लेना पड़ा। लोगों की जबरदस्त मांग को देखते हुए सांसद ने सम्बन्धित डीआरएम को फोन कर रेल भूमि में स्थित सड़क का तत्काल पीसीसी कराने की मांग की। इस बीच मौके पर मौजूद भाजपा नेता हेमनारायण सिंह तथा मोहब्बत परसा की मुखिया रेखा मिश्रा के पति बुलबुल मिश्रा ने सड़क पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मति कराने की घोषणा की। मौके पर सारण निकाय पद के प्रत्याशी सुधांशू रंजन, बैद्यनाथ ओझा, शारदा नंद सिंह, राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यु सिंह, रिवीलगंज नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पति सोनू कुमार, मनोज पाण्डेय, अमरजीत सिंह, मनोज प्रसाद सरपंच सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग