राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गुरुवार की रात चोरों ने प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पीपरा के कमरे का ताला तोड़ पीएम पोषण योजना के चावल सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को इस चोरी का पता तब लगा जब शुक्रवार की सुबह टूटे ताले देख ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरो ने कमरे में रखे 36 बोरे चावल ,दो गैस सिलेंडर ,गैस चूल्हा एवं लोहे के तैयार चार दरवाजे की चोरी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग