राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में शनिवार को विद्युत स्पर्शा घात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक पचभिण्डा गांव निवासी ज्ञानचंद बैठा का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ नितेश कुमार बैठा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छठ के खरना के दिन राहुल आम का लकड़ी तोड़कर ला रहा था। इसी दौरान वह धारा प्रवाहित बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया और अचेत होकर वहीं जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों द्वारा अचेतावस्था में उसे तुरंत रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पिता ज्ञानचंद बैठा एवं, मां तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। छठ के खरना के दिन हुए इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। छठ पर्व की खुशी मातम में छाई हुई है। सूचना मिलते ही पचभिण्डा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सहनी ने पहुचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया तथा हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग