पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार की रात व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया. पूरे विधि विधान एवं स्वच्छता के साथ व्रतियों ने खीर एवं रोटी का प्रसाद ग्रहण किया. खरना का प्रसाद का काफी महत्व है बड़े बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चे,महिला इस प्रसाद का ग्रहण करते हैं, खरना के बाद रविवार संध्या को भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य दिया जाएगा. वहीं सोमवार को उदयीमान सूर्य के अर्ध्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होगा. 4 दिवसीय इस महापर्व को काफी कठिन माना जाता है. शहर से लेकर गांव तक पूरा वातावरण छठमय हो गया है बाजारों में छठ के समान के लिए लोगों को भारी भीड़ रही है बाजारों में कलसूप दउरा नारियल नींबू ईख सेव केला की दुकानें सज गई है. वही महापर्व को लेकर छठ घाटों पर सफाई एवं बेरीकटिंग का कार्य जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय स्वयंसेवी संगठन के साथ-साथ पूजा समिति के लोग लगे हुए हैं वही छठ के गीतों से माहौल पूरा भक्ति में हो गया है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग