पानी की तेज धारा में बहने से अधेर की मौत

सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के धेनुकी में पानी के तेज धार में बह जाने से एक अधेड़ की मौत हो गयी ।प्राप्त सूचना के अनुसार रामबालक राय घर में पानी घुसने के कारण अपने बकरी को लेकर ऊँचे स्थान पर जा रहे थे।तभी तेज धार बह रहे पानी में पैर फिसल गया तथा वे पानी मे बह गए।गाँव के लोगों ने घटना की सूचना एनडीआरएफ को दी लेकिन घटना के सूचना के एक घंटे बाद भी नही पहुॅची एनडीआरएफ की टीम। स्थानीय लोगो ने शव को खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन असफल रहे।बाद मे पहुँची एनडीआरएफ की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर थाने पहुँचाया।स्थानीय प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग