पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस सोमवार को सारण पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। मशरक थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सभी पुलिस पदाधिकारियो ने देश की एकता, अखंडता और स्वच्छता के लिए शपथ लेते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर हम अपनी एकता नहीं तोड़ेंगे और देश एवं समाज की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़े रहेंगे।राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि देश की एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेवारी है और इस जिम्मेवारी को निभाना हमारा दायित्व है। अनेकता में एकता ही हमारे देश की उपलब्धि है। देश की आंतरिक रक्षा की जिम्मेवारी हम सब पर है और आपसी प्रेम और भाईचारे की जो एकता देखने को मिलती है, उससे गर्व के साथ कहा जा सकता है कि हमारा देश हमारी एकता के कारण सुरक्षित है। मौके पर थाना पुलिस के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग