पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मसरख (सारण)। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मशरक थाना परिसर से एकता दौड़ का आयोजन किया गया । पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर आयोजित एकता दौड़ का शुभारंभ डीएसपी मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा एवं थानाध्यक्ष मशरक रितेश कुमार मिश्र ने झंडी दिखाकर किया। एकता दौड़ में पुलिस पदाधिकारी, जवान, प्रतिनिधि, पत्रकार के साथ हैंडबॉल के दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह, बीडीसी सदस्य संजय सिंह, दारोगा राजेश रंजन, दारोगा आशुतोष कुमार, जमादार प्रमोद कुमार सिंह, जमादार विपिन कुमार, समाजसेवी राजेंद्र सिंह, पुटुक सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह, आकाश कुमार, राजा कुमार सिंह, भोला कुमार शिवम कुमार, डब्लू पंडित, बबलू पंडित, अमित कुमार, पत्रकार दिनेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, सहित अन्य दौड़ में शामिल हुए। एकता दौड़ थाना परिसर से चैनपुर नदी पुल तक पहुंच पुनः थाना परिसर आकर सम्पन्न हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग