राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के परौना गांव में जमीनी विवाद में में मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में स्व. कोदी राम की पत्नी शनिचरी देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है बैनामा खरीदी गई जमीनी में गांव के चतुर्भुज सिंह, देवेन्द्र सिंह व सनी सिंह ने भिंडी व टमाटर के पौधे उखाड़ने लगे। जिस पर वह और उसके पुत्र दिलीप ब अर्जुन ने विरोध किया तो आरोपितों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व जमीन पर पटक कर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के गले से सोने की जिउतिया छीन लिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग