राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित युवती ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि संध्या समय घर से बाहर मुजवानी की तरफ शौच को जा रही थी तो गांव के संतोष पंडित व जय प्रकाश पंडित जबरदस्ती मूंह दबाकर उठाकर मुजवानी में बेपर्दा कर छेड़खानी करने का प्रयास किया। तबतक शोर मचायी तो ग्रामीण जुटे तो दोनों छोड़ कर भागे। घर आकर अपनी मां से आपबीती सुनायी तो मां ने जब उसके घर शिकायत करने गयी तो अशर्फी पंडित, आशा देवी, मंजू देवी ने लपर थपर से मारपीट कर घायल कर दिये। संतोष ने धमकी दिया कि केस करोगी तो तुम्हारे बेटा को काटकर फेंकवा देंगे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग