राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के सीमावर्ती गांव दामोदरपुर की तानिया जुलाई मे मिश ओडिसा प्रतियोगिता मे मिश रनर अप चयनित हुई थी। छठ पूजा मे उसके अपने ननिहाल मे पहुंचने पर गांव मे जश्न मनाया गया|ग्रामीणो ने अपनी होनहार नतिनी को मिठाईयां खिला उसे बधाई दी|बताते चले कि पिता हरेन्द्र सिंह तथा माता अनीता सिंह की पुत्री तानिया नगरा प्रखंड के दामोदर गांव की मूल निवासी है तथा उसकी पढ़ाई लिखाई ओड़िशा में ही हुई है। बचपन से तानिया को कुछ कर गुजरने का सपना था। वह मध्यम वर्गीय परिवार से थी इसलिए उसके जीवन में काफ़ी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा। काफी संघर्षों के बाद तानिया 2022 में आखिरकार अपने सपने को हासिल कर ली। खुशी तो तब हुई जब तानिया पहली बार मिस ओड़िशा रनर अप 2022 बनी। उसे डायमंड बैच, मेडल, और सर्टिफिकेट देकर उसे सम्मानित किया गया। तानिया ने बिहार के छपरा का नाम रौशन किया। तानिया को मिस इंडिया ग्लोब के लिए भी चयनित किया गया।तानिया को पवन कुमार सिंह, विनोद कुमार ब्रजेश सिंह उत्तम कुमार सहित ग्रामवासियों ने उसे बधाई दी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग