- स्थानीय लोगों की ततपरता से पाया गया आग पर काबू
- पटाखे से निकली चिंगारी की वजह आगलगी की घटना की लोगों में होती रही चर्चा
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के पिठौरी पंचायत के मिर्जापुर में गत रविवार की रात्रि आगलगी की घटना में दो फुसनुमा मकान एवं एक दलान जलकर मलवे में तब्दील हो गया। वही घटना में एक गाय भी आंशिक रूप से झुलस गई। हालांकि लोगों के सहयोग से गाय को बचा लिया गया। जबकि पलानी में रखे अन्न-वस्त्र जलकर स्वाहा हो गया। आग की लपटों को देख आसपास के लोग जुटे। इस बीच पूर्व जिलापार्षद प्रमोद सिंह पप्पू के द्वारा स्थानीय थाने को सूचना दी गई। जहाँ से घटना स्थल पर दमकल की गाड़ी पहुँची। जहाँ लोगों के सहयोग से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।क्योंकि अगल- बगल में दो दर्जन से अधिक फुसनुमा मकान है।घटना के कारणों की स्पष्ठ जानकारी नही मिल सकी है। मगर ज्यादातर लोगों में पटाखा से निकली चिंगारी से आग लगने की बात बताई जा रही है।आगलगी से प्रभावित लोगों में जवाहिर मांझी एवं दीनानाथ मांझी शामिल है।
फोटो(घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़)।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम