राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन जांच के दौरान सहाजितपुर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही बाइक को भी जब्त कर लिया। एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि धवरी गाछी पुल के पास जांच चल रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर विपरीत दिशा में भागने लगे। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पॉकेट से तीन पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों युवक मशरख थाना क्षेत्र के धवरी मदारपुर निवासी सुनील सिंह एवं सहजाद आलम बताए जाते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग