राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव का है। पीएसआई संतोष कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि धनेश्वर साह अपने घर पर शराब का निर्माण कर रहे है। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे दौड़कर बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसने पुछताक्ष में अपना नाम धनेश्वर साह बताया। इस दौरान घर की तलाशी ली गई तो आंगन के कोने में रखे 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही 120 लीटर अर्धनिर्मित महुआ एवं अन्य सामग्री को विनष्ट कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग