नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। समुद्र की गहराइयों में न जाने कितने जीव जन्तु छुपे हुए है। अगर मैदानी क्षेत्र में समुंद्री जीव दिखे तो लोगो को आश्चर्यचकित होना लाजमी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण पुरवारी पट्टी गांव में बिचारन करते हुए एक दुलर्भ प्रजाति के सफेद कछुआ दिखा। गांव के मुन्ना सिंह ने दलर्भ प्रजाति के सफेद कछुए को पकड़ कर घर मे एक केतली में रखे हुए है। जैसे ही सफेद कछुए मिलने की बात लोगो ने सुनी लोगो की हुजूम जुटने लगी, ऐसे यह कछुआ छोटा है। रंग सफेद है, सबसे आश्चर्य की बात है कि हर कछुए की कवच ढलाव रूप में होती है पर इसके कवच में एक टिल निकला हुआ है बीच मे हल्की भूरापन है। मूह व पैर पूछ बिल्कुल सफेद है।कई लोगो का कहना है यह समुंदर में पाई जाने वाली दुलर्भ प्रजाति के कछुआ आखिर मैदानी क्षेत्र में आया कहा से अगर बच्चा मिला है तो निशिचित रूप से इसके और परिवार होंगे। मुन्ना सिंह के घर के आगे एक पुराना तलाब है। कही तलाब से निकलकर यह कछुआ बाहर तो नहीं आया, लोगों मे इसी तरह की चर्चा है। जानकारों के अनुसार विश्व में कछुओं के 260 प्रजातियां पाई जाती हैं विश्व में पाई जाने वाली 260 प्रजातियों में से 85 प्रजातियां एशिया में पाई जाती हैं। इनमें से 28 प्रजातियां भारत में पाई जाती हैं। यूपी बिहार में 14 प्रजातियां पानी में पाई जाती हैं और एक प्रजाति जमीन पर पाई जाती है। तेजी से खत्म हो रहे कछुओं की कई प्रजातियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं संरक्षण समितियों ने रेड लिस्ट व वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की सूची में शामिल किया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा