राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 50 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई नरेश कुमार यादव के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि चोरौवा में किशुनदेव मुशहर अपने घर पर शराब बनाकर विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसने पुछताक्ष में अपना नाम किशुनदेव मुशहर बताया। जिसके घर की तलाशी ली गई तो आंगन में रखे पचास लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग