राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया- मुरलीपुर नहर पुल के समीप केक हाउस के दुकान का भेंडीलेटर तोड़कर चोरों ने हजारों की संपति लेकर भाग निकले। इस संबंध में केक हाउस के मालिक व सहवा निवासी धर्मेन्द्र मांझी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वह अपने यहां बर्थ डे केक बनता है तथा बिकता है। रात्रि में केक दुकान का भेंडीलेटर तोड़कर चोरों ने क्रीम बनाने वाली मशीन, मिक्सर मशीन, चॉकलेट व 30 हजार रुपये नगदी चोरी कर लिये है। घटना की जानकारी सुबह में दुकान खोलने पर हुई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग