पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अरना पूरब टोला गांव में बच्चों के द्वारा पटाखें छोड़ने के दौरान पटाखें से निकलीं चिंगारी से गुमटी नुमा किराना दुकान में आग लग गई और आग ने देखते ही देखते गुमटी को जलाकर राख कर दिया। किराना दुकान अरना पूरब टोला गांव निवासी महेश प्रसाद की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के द्वारा पटाखा छोड़ा जा रहा था उसी की चिंगारी से आग लग गयी। आग से हजारों रूपए की किराना सामान जलकर राख हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग