राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। पानापुर डुमरसन नहर मार्ग पर मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त सतजोड़ा गांव का हेमंत कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गत अगस्त माह में बैकुंठपुर थानांतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी एक युवक के मोबाइल लूट के अलावे गत जुलाई माह में मढ़ौरा थानांतर्गत विक्रमपुर गांव के एक युवक की मोबाइल लूट में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग