राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में बरामदे में खड़ी एक व्यक्ति की बाइक चोर लेकर फरार हो गए । इस संबंध में चंचलिया गांव निवासी मोहन भगत के पुत्र विक्की भगत ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि रात्रि में बजाज सीटी 100 बाइक बरामदे में खड़ी कर सपरिवार सोने चले गये। सुबह जगे तो बरामदे में बाइक नहीं थी। खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग