राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में छह महिला समेत 10 लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि रसूलपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट की घटना में संजना कुमारी, रामायण प्रसाद, विराट कुमार राउत, स्वेता कुमारी, आशा देवी घायल हो गए। जबकि योगियां गांव में दो पक्षों बीच हुई मारपीट की घटना में विश्वकर्मा राम, पूनम कुमारी, ध्रवपातो देवी व दाउदपुर गांव की किरण देवी घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार व डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों में तीन लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर दिया गया है। बताया जाता है कि घायलों के द्वारा थाने में एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग