राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। युवा ब्राह्मण चेतना मंच के जिला कार्यालय कटहरी बाग में छपरा- सिवान से आए विद्वतजनों की आम सभा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रविंद्रनाथ मिश्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुभाष पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में सर्वसम्मति से सारण जिला का जिला अध्यक्ष पं शशि प्रकाश मिश्र उर्फ मनोज बाबा और उपाध्यक्ष आचार्य सुकेश त्रिवेदी तथा सिवान जिला का अध्यक्ष पं राकेश कुमार तिवारी को मनोनीत किया गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश की अध्यक्ष नीता पांडे ने अल्पना पाण्डेय को सारण जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत किया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर मिश्रा ने नीलू तिवारी को मठ मंदिर प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश की अध्यक्ष मनोनीत किया। परशुराम धर्म सेवा संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पंडित रंगनाथ शांडिल्य ने सारण जिला के अध्यक्ष के रूप में पंडित अमर कुमार उपाध्याय को मनोनीत किया। मौके पर आचार्य चंद्रभान त्रिपाठी, डॉक्टर वैद्यनाथ मिश्रा, मानस मधुकर संदीपाचार्य, विजय मिश्रा, चंद्रशेखर पांडे, अरुण पुरोहित, अंजनी कुमार मिश्र, विमलेश तिवारी बबलू बाबा, ध्रुव कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना बाबा, संजय पाठक उद्धव प्रतिहस्त सहित सैकड़ों की संख्या में विद्वतजन उपस्थित थे। मंच संचालन दिवाकर मिश्रा ने किया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा