राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मशरक शाखा से 2 लोगों के द्वारा बैंक से ऋण लेकर नहीं जमा करने के कारण सारण समाहरणालय से मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। संपति पर ऋण लेने के बाद तय समय पर ऋण जमा नहीं करने पर संपति होगी जप्त, इस संबंध में सीओ रवि शंकर पांडेय, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में ऋण लेने वाले मशरक तख्त गांव निवासी मंजू देवी जलेश्वर साह और मशरक स्टेशन रोड निवासी श्याम बाबू प्रसाद रस्तोगी पिता स्वर्गीय गौरी शंकर प्रसाद की परिसंपत्ति होगी जप्त, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैंक अधिकारी के समक्ष 5 नवंबर 2022 को कार्रवाई की जाएगी। जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग