राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस गस्ती टीम ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि संग्रामपुर गांव निवासी अजीत सिंह एवं मुकुंदपुर गांव निवासी मोहम्मद नसीर को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। दोनों व्यक्ति शराब के नशे में सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहे थे। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर दोनों को पकड़कर जब ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की गई तो उनके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को शनिवार को पेशी के लिए छपरा न्यायालय में भेज दिया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग