राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक व्यक्ति को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। तरैया गांव में नाला निकासी के विवाद में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अरुण सिंह की पत्नी कुमकुम देवी तथा पुत्र आदित्य कुमार शामिल है। वही चांदपुरा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में अरविंद कुमार सिंह एवं राजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि पोखरेड़ा बगही गांव में घरेलू विवाद में मनोज ठाकुर की पत्नी रिंकू देवी तथा पुत्री काजल कुमारी घायल हो गई है। वही भलुआ भिखारी के हिमांशु कुमार एवं तरैया के प्रेम कुमार को आपसी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया है। इधर माधोपुर पंचायत के उप मुखिया व माधोपुर बड़ा गांव निवासी पंकज चौबे को रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार पर अस्पताल तरैया में किया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने माधोपुर बड़ा गांव निवासी पंकज चौबे को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग