- दोपहर बाद तक जुटी रही फरियादियों की भीड़
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शनिवार को बनियापुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं प्रभारी सीआई लालदेव पासवान की अध्यक्षता में शिविर लगाकर भूमि विवाद संबंधित आधा दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया।जबकि आधा दर्जन नए मामले भी दर्ज किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व से लंबित जमीनी विवाद के मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वही नए मामले भी दर्ज किए गए।इधर सहाजितपुर थाने में भी अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम के नेतृत्व में शिविर का आयोजन कर भूमि संबंधी मामलों का निबटारा किया गया। जनता दरबार के आयोजन को लेकर दोनों थानों में फरियादियों की भीड़ दोपहर बाद तक जुटी रही। जहाँ मामले के निष्पादन के बाद कई फरियादियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फोटो(भूमि संबंधी मामलों का निबटारा करते पदाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग