संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत एक चिकित्सक और 4 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी सोनपुर मेले में लगाई गई है। आपकों बता दें प्रसिद्ध सोनपुर मेला पूरे एक महीने तक चलता है जिसका उद्घाटन 6 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उद्घाटन करेंगे। मेले में लोगों की उमड़ी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य सेवा सुदृढ करने को लेकर जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में प्रतिनियुक्त चिकित्सक और तीन महिला पुरूष स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है वही एक एम्बुलेंस सेवा भी लगाईं गई है। प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि प्रसिद्ध सोनपुर मेला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक से एक एम्बुलेंस के साथ एक चिकित्सक और तीन महिला पुरूष स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो मेले में पहुंच अपनी सेवा देंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग