संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के पास बाइक दुर्घटना में पीछे बैठा शख्स बाइक से गिर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पटना निवासी सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में शनिवार को परिजनों ने बताया कि गोपालगंज से बाइक पर सवार होकर मशरक के रास्ते पटना आ रहें थे कि बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक से गिर पड़े और घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां। वे गोपालगंज में अपने रिश्तेदार के यहा गये थें वही से वापस आ रहें थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग