- दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यपार मंडल भवन में बनाये गए दो मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को व्यपार मंडल अध्यक्ष पद के लिये मतदान कड़ी सुरक्षा और चाक- चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन पूर्व में ही निर्विरोध संपन्न हो चुका है।व्यपार मंडल चुनाव में कुल 57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि व्यपार मंडल के मतदाता सूची में कुल 945 मतदाता शामिल है। जिनमे से 534 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।जिसमें 467 पुरूष और 67 महिलाएं शामिल है। इस दौरान वरीय पदाधिकारी उपेंद्र ठाकुर,निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर,अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, बीपीआरओ तरुण कुमार, बनियापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारी भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस बल के साथ पूरे दिन मुस्तैद दिखे। ताकि चुनाव में किसी प्रकार की धांधली न हो सके।मालूम हो कि अध्यक्ष पद के लिये दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। एक तरफ तीन बार से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने वाले निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह है, तो दूसरी तरफ सरेया पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय व्यपार मंडल अध्यक्ष के लिये भाग्य अजमा रहे है। मतदान के उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृष्ण मेमोरियल सभागार में मतगणना की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटे है। देर शाम तक परिणाम घोषित होने की बात बताई जा रही है।
वोटरों में दिखा उत्साह।
मतदान के लिये सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।जिसकों लेकर मतदाता निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पर पहुँच कतारबद्ध हो गए। इस बीच जैसे- जैसे दिन चढ़ता गया बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटती रही।जो दोपहर बाद तक जारी रहा।लंबे समय के बाद व्यपार मंडल का चुनाव होने को लेकर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
फ़ोटो(मतदान कराने में जुटे मतदान कर्मी एवं सुरक्षा में लगी पुलिस बल)।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी