पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। गोपालगंज में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा उप चुनाव में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी के जीत होने पर मशरक के महाराणा प्रताप चौंक के पास वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खाकर और बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव में गोपालगंज में उप चुनाव के दौरान भाजपा के विजय होने पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा और वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय की अध्यक्षता में मिठाई खिलाकर और दूसरों को भी खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह मंटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग