पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। लोजपा के संस्थापक लोक सेवक राम विलास पासवान स्मृति मंच बिहार के सारण जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह का मशरक के महावीर चौंक पर भव्य स्वागत किया गया। मशरक के गोपाल वाड़ी गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह को लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने लोक सेवक राम विलास स्मृति मंच का सारण जिलाध्यक्ष मनोनीत किया हैं उनकेे मनोयन के बाद महावीर चौंक पर सेवानिवृत्त प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर लोजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र सिंह छपरहिया का भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सम्बोधित करते हुए सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि वे लोजपा संगठन के मजबूती के लिए काम करेंगे और सारण जिले में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बैठक के दौरान सत्येंद्र सिंह छपरिया ने कहा कि बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बिहार की विकास की कोई चिंता नहीं, सिर्फ उन्हें अपनी विकास की चिंता है, अगर बिहार की विकास की चिंता रहती है तो पलटी पे पलटी मार कर बिहार को जंगलराज बनाने वाली पार्टी के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाते हैं, लोजपा पार्टी के माननीय चिराग पासवान भाजपा पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है, लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को बिहार की विकास की चिंता है, पार्टी को विचार करते हुए लोजपा पार्टी भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाएगी। मौके पर दर्जनों प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग