राष्ट्रनायक न्यूज़।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में छठ पूजा के लिए आम की लकड़ी तोड़ने गए युवक की बिजली करंट लगने से मौत मामले में यूडी केस दर्ज की गई है। इस संबंध में मृतक के पिता ज्ञानचंद बैठा ने तरैया थाने में यूडी केस दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि उनका 19 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार छठ पूजा के लिए आम की लकड़ी तोड़ने पोखर की तरफ गया हुआ था। घर लौटने के क्रम में बिजली पोल के साइड में लगे स्टे तार के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया और अजीत होकर वहीं जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए तुरन्त अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग