प्रो. अजीत कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण) । एकमा प्रखंड मुख्यालय में स्थित ई किसान भवन के समक्ष शुक्रवार को किसान सलाहकारों ने जनसेवक के पद पर समायोजन की मांग को लेकर अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान सलाहकार हरेराम पंडित ने कहा कि यदि कृषि विभाग किसान सलाहकारों को जनसेवक पद पर समायोजन नहीं करती है, तो मांगो के समर्थन में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने से विभागीय कार्य बाधित हो सकता है। इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों से पंचायत स्तर का सभी कार्य कराया जाता है। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों का भी निर्वहन हम सभी किसान सलाहकार करते हैं। लेकिन हम लोगों का मानदेय अकुशल मजदूर के बराबर दिया जाता है। इसलिए हम लोग आज काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध को जता रहे हैं। इस मौके पर किसान सलाहकार हरे राम पंडित, अजय कुमार, शंभू नाथ महतो, सुनील कुमार, दीनानाथ आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग