पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में रोहित मोहित बस कंडक्टर से मारपीट कर घायल कर नगदी छीनने का मामला सोमवार को सामने आया है। मामले में रोहित मोहित बस के कंडक्टर मदारपुर गांव निवासी अवधेश सिंह पिता स्व सीताराम सिंह ने बताया कि वह बस लेकर मशरक की तरह से सहाजितपुर की तरफ जा रहा था कि मदारपुर गांव में बस को रोक कर राम प्रकाश मिश्रा समेत आधा दर्जन लोगों ने रंगदारी की मांग करने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया वही किराए के रूप में वसूली गयी नगदी छीन ली गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग