पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के उप मुखिया व वार्ड सदस्यों ने मुखिया के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने पंचायत में कराए जा रहे कार्यों में मनमानी करने और बिना उनकी जानकारी के योजनाओं को गलत तरीके से करने का आरोप लगाया है। मौके पर बंगरा पंचायत भवन पर उप मुखिया शिव कुमार राय, वार्ड सदस्य कृष्णा राय समेत अन्य वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। मौके पर उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने बताया कि मुखिया के द्वारा न ही कभी कार्यकारिणी की बैठक और न ही आम सभा आयोजित की जाती है सभी काम कागजों में ही सिमटा है। वही सभी ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं में धांधली कर लूट मचाई गयी हैं। वही मुखिया को सही तरीके से कार्य कराने के लिए कहने पर वे कहते हैं कि जो भी कार्य कराया जा रहा है वह सही है और ऐसे ही कराया जाएगा। इस संबंध में मुखिया से संपर्क करने पर उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद एवं तथ्यहीन बताते हुए कहा कि पंचायत में योजनाओं का कार्य सरकारी प्रावधान के अनुसार कराया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग