पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बली विशुनपुरा गांव निवासी बाइक सवार युवक को सिवान जिले के भगवानपुर गांव क्षेत्र के बाइस कट्ठा गांव में अनियंत्रित बाइक सवार ने मंगलवार को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया वही बाइक सवार युवक घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बली विशुनपुरा गांव निवासी सुनील सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बाइक में तेल लेने बाइस कट्ठा गांव अवस्थित पेट्रोल पंप पर गया था वही से वापस आने के दौरान मलमलिया की तरफ से आ रहा अनियंत्रित अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया वही बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग