राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में मंगलवार को महिला गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।घायल महिला की पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी अनवर अली की 30 वर्षीय पत्नी रैवेदा खातून के रुप मे हुई । घायल रैवेदा खातुन ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर हमारी सास बार बार मारपीट करवा कर घर से निकालते रहती है। वही मंगलवार को भी फिर मारपीट की गई जिसमें घायल हो गई।मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग