राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच महिला समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पिपरा के लालमुन्नी देवी, कुसुम कुमारी, ब्यूटी देवी, दिनेश राम, उपेंद्र कुमार तथा भलुआ भिखारी के मुन्नी देवी, तथा रामपुर केशव के चंदन कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार सिंह, वही मुकुंदपुर के रजिया खातून तथा चैनपुर के हीरा राय शामिल हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने रजिया खातून को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफरल कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग