राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी करने एवं शिकायत करने गए युवती के परिजनों को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती की मां ने गांव के ही पांच लोगों पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पंकज कुमार, राजेन्द्र राम, विकास, अरविन्द कुमार, फूलेना राम, को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उनकी लड़की शाम में पढ़ कर घर आ रही थी उसी समय नहर के पास पंकज कुमार व विकास राम छेड़खानी करने लगे। जब उनकी पुत्री घर आकर जब बताई और वह तो पूछने के लिए गई तो आरोपीगण गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिये। बचाने आई कुसुम कुमारी, लालमुनि देवी, दिनेश राम, उपेन्द्र राम, तो उन्हें भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान नाक की सोने की छूछी नोंच लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग