पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग के चलंत छापेमारी दल प्रभारी ने मंगलवार को मशरक के यदु मोड़ पर प्रिंस हार्डवेयर के सामने खड़े अम्बुजा सीमेंट लदे एक ट्रक को पकड़़ लिया। चलंत छापेमारी दल की ओर से पकड़े गए ट्रक चालक से सीमेंट के कागजात मांगे। ट्रक चालक के द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर सीमेंट सहित ट्रक को मशरक थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। मामले में अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सीमेंट लदा ट्रक जप्त किया गया वही चालक के द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया जिससे प्रतीत होता है कि सरकार के टैक्स की चोरी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मशरक के यदु मोड़ पर प्रिंस हार्डवेयर के यहां मंगलवार को ट्रक संख्या बीआर 04ए 3251अम्बुजा सीमेंट लदा खड़ा था। इसी दौरान चलंत छापेमारी दल प्रभारी टीम के साथ पहुंच गए और ट्रक चालक से सीमेंट के कागजात व टैक्स रसीद की मांग की गई । ट्रक चालक की ओर से कागजात नहीं दिखाने पर सीमेंट सहित ट्रक को मशरक थाने ले जाकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग