- बच्चों की प्रगति को लेकर अभिभावकों से प्राप्त किये गए सुझाव
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सोमवार को प्रखंड के प्रायः सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में उत्सवी माहौल में बच्चों का अर्धवार्षिक परीक्षाफल का प्रकाशन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्र- छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे।जहाँ बच्चों की प्रगति को लेकर अभिभावकों से भी सुझाव प्राप्त किये गए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली में परीक्षाफल प्रकाशन के मौके पर उपस्थित प्रखंड के महिला प्रवेक्षिका रूपा कुमारी ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अगर हमारी बच्चियां शिक्षित होंगी, तभी हमारा समाज शिक्षित होगा।ऐसे में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के श्लोगन पर सभी अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद शर्मा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप जो भी बोइएगा वही कटियेगा। परीक्षाफल के प्रकाशन के उपरांत जिन छात्रों को कम अंक प्राप्त हुए है, उन्हें निराश होने की जरूरत नही है। बल्कि अभी से जमकर मेहनत करनी है। ताकि वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक मिले और परिणाम इससे भी बेहतर हो। परीक्षाफल प्रकाशन के उपरांत शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

फोटो(परीक्षाफल का प्रकाशन करते एचएम)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग