- ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)।अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर प्रखंड मुख्यालय परिसर से गायब हो गया और किसी को भनक तक नही लगी। मामले में एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गत 22 अक्टूबर को थाना कांड संख्या 524/22 दर्ज की गई थी। जिसमें अवैध रूप से बालू लदे छह ट्रैक्टर और एक ट्रक को जब्त किया गया था। जिसे प्रखंड कार्यलय परिसर में रखा गया था। इस बीच निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि एक ट्रैक्टर अपनी जगह से गायब है। पुछताक्ष के क्रम में पता चला की ट्रैक्टर मालिक व चालक द्वारा चुपके से ट्रैक्टर को निकाल लिया गया है। ट्रैक्टर मालिक एवं चालक को नामजद कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।मालूम हो कि मुख्यालय परिसर में सुरक्षित करने के उद्देश्य से अवैध बालू लदे एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर और ट्रक को जब्त कर के रखा गया है। इधर प्रखंड मुख्यालय परिसर से बगैर किसी सूचना के ट्रैक्टर गायब होने को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग