राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। ज़िले में के नगरा प्रखंड में स्थित छितरौली गाँव के प्राथमिक मध्य विधालय में वाईपीए इंडिया फ़ाउंडेशन के तरफ़ से एक वार्षिक स्कालर्शिप टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस स्कॉलर्शिप टेस्ट में कक्षा नवीं और दसवीं के छात्रों को इसमें शामिल किया गया था। इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए वाईपीए इंडिया फ़ाउंडेशन के संस्थापक अभिनय कुमार ने कहा कि आज हम सब के लिए गर्व की बात है कि इतने संख्या में बच्चे इस टेस्ट भाग ले रहे है। इन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस इसे हमें दिशा देने में इनका सहयोग देना होगा। आज शिक्षा के प्रति इन बच्चों का लगाव ही इनके आगे के जीवन को सफल बनाने में कारगर सिद्ध होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विशांत सिंह विक्की ने कहा कि मैं सारे अतिथियों को धन्यवाद देना चाहता हूँ की उन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर हमारे बीच उपस्थित हुए और बच्चों को अपने बातों से मोटिवेट करने का कार्य किया। आज इस टेस्ट में भाग लेने आए बच्चों के उत्साह देखकर हमें यह महसूस हो रहा है कि हम लोग अच्छे दिशा में कार्य कर रहे है। बता दे की विगत वर्षों में वाई पी ए संस्था ने कई सारे शिक्षा से जुड़े कार्य को करने का काम किया है जिनमें लाईब्रेरि की स्थापना, क्विज़ प्रतियोगिता, लगभग बीस हज़ार बच्चों के बीच स्कालर्शिप टेस्ट का आयोजन शामिल है।बहुत कम समय में इस संस्था ने गाँवों में शिक्षा की लौ जलाने सफल हो गई है। इस कार्यक्रम में बच्चों को मोटिवेट करने के लिए इस संस्था के तरफ़ से जीसटी अधिकारी आभितेश सिंह, विश्वजीत कुमार,विकास कुमार, बीडीसी सतेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया राजनरयाण सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कृत धर्मनाथ सिंह, समाजसेवी शक्तीनाथ सिंह, प्रधानाध्यापक राजकिशोर सिंह, आदि सामाजिक लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग