राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। एकमा-मांझी और एकमा-ताजपुर सड़क पर मंगलवार को दिन भर श्रद्धालुओं के स्नान हेतु ले आने व जाने के लिए सवारी निजी व आरक्षित वाहनों के दौड़ते रहने का सिलसिला जारी रहा। मांझी, डुमाईगढ़ और सेमरिया मेला आने जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए सवारी वाहनों की दिनभर आवाजाही लगी रही। इसके चलते एकमा, ताजपुर व मांझी में अस्थाई बस व टैक्सी स्टैंडों पर श्रद्धालु का जनसैलाब दिखाई दिया। इस बीच मांझी और एकमा थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुस्त-दुरुस्त नजर आई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग