राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक शिव नन्दन पासवान ने एकमा-चेतन छपरा सड़क पर हरपुर व हंसराजपुर गांव के मध्य स्थित सारण गंडक नहर पुल पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस अभियान के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुवार गांव निवासी प्रकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक को जब्त करने के अलावा गिरफ्तार बाइक चोर से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार बाइक चोर प्रकाश कुमार सिंह अपने गांव से एकमा बाजार आ रहा था। इसी बीच वह वाहन जांच के दौरान एकमा पुलिस द्वारा चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस बाइक चोरी में शामिल अन्य चोरों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग