राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। गश्ती के दौरान रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी व अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने रसूलपुर बाजार से पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के दीपू कुमार व रसूलपुर गांव के मुमताज मियां शराब पीकर रसूलपुर बाजार में बेवजह हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान गश्ती पुलिस ने दोनों पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया और चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग