राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बरेजा गांव की अंजु कुमारी, लक्ष्मीणा देवी, असहनी गांव की ललिता देवी, रसूलपुर पुरानी बाजार की मीना देवी व त्रिलोकी चौधरी शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार ने बताया कि गंभीर रूप घायल दो लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग