राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा-सम्हौता रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक सोमवार की रात में ही किसी ट्रेन से कट गया था।मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।युवक के शरीर का हिस्सा दो भागों में बंट गया था। खबर मिलते ही जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेने पहुंची। तब तक परिजनों ने मौके का फायदा उठा कर शव लेकर चले गए थे।स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत युवक आसपास के ही गांव का ही होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग