राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के सलिमापुर में शादी की नियत से एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर अपहृता की मां ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पुत्री घर से शौच के लिए पश्चिम दिशा की तरफ गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं लौटी तो वह पूरे परिवार के साथ खोजबीन में लग गई। इसी दौरान उसे पता चला कि सलिमापुर बागीचा के पास कामता बनियापुर निवासी मनीष कुमार, मनोज राय उसकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर गौरा की तरफ ले जा रहे है। जानकारी पर वह मोटरसाइकिल का पीछा किया लेकिन पैदल रहने के कारण आरोपी भागने में सफल हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने उन लोगों के साथ गाली गलौज किया। बोलें कि उसकी बेटी को लेकर आए हैं, उन्हें जो करना है वह कर ले।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग