राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। मेला ड्यूटी में मुजफ्फरपुर से प्रतिनियुक्ति पर पहुंचे जीआरपी के जवान को सोमवार की देर शाम एक युवक ने पत्थर मार कर सिर फोड़ दिया। यह घटना स्टेशन गेट स्थित टेंपू स्टैंड के समीप घटित हुई। इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल जीआरपी के जवान सुधीर प्रसाद हैं। आनन-फानन में उक्त जवान को इलाज के लिए ले जाया गया। इस बीच इस मामले में एक टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना की रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। इस मामले में सोनपुर बरबट्टा वार्ड संख्या 3 के उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग