
आशा कार्यकर्ता के साथ पड़ोसी ने किया मारपीट,चार घायल
मशरक थाना क्षेत्र के छपिया गांव में रविवार की शाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मे बहाली का मुद्दा बनाकर जमकर हुए मारपीट में आशा कार्यकर्ता पूरे परिवार समेत गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा बाढ़ का पानी हेलकर इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान आशा कार्यकर्ता सविता देवी 40 वर्ष पति बबन प्रसाद,बबन प्रसाद के दो पुत्र 20 वर्षीय विशाल कुमार,15 वर्षीय विवेक कुमार, परमेश्वर प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र बबन प्रसाद के रूप में हुई।मामले में घायल आशा कार्यकर्ता ने बताया कि वह मशरक पीएचसी में काम करतीं हैं। पड़ोस के ही लोगों से मारपीट की घटना हो गई जिसमें वो पूरे परिवार समेत घायल हो गई। वही मामले में थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई जिसमें ललन प्रसाद समेत तीन लोगों को आरोपित करने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग